22 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:
भोपाल के नंदा नगर स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान महादेव की महिमा, शिव-तत्त्व तथा आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति एवं आनंद से भावविभोर हो उठे।

कथा के मुख्य यजमानों में पी.पी. रावत जी, आर.डी. तिवारी जी, सांडिल्य जी, रामकिशोर केवट जी, बैरागढ़ से पधारे रामू केवट जी एवं उनके सभी मित्रगण उपस्थित रहे।

कथावाचक आचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री, व्याकरण शिक्षाचार्य, भोपाल, मध्य प्रदेश ने श्री शिव महापुराण के माध्यम से भगवान शिव की महिमा एवं शिव-तत्त्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव का स्वरूप त्याग, करुणा, तप, समत्व एवं लोककल्याण का प्रतीक है। शिव-तत्त्व मनुष्य को संयम, सदाचार, करुणा एवं परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावपूर्वक कथा का श्रवण किया। “हर हर महादेव” एवं “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण गूंजा उठा।

Share