Share


26 जून 2026:
होर्मुज स्टेट का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल हार्मुज स्टेट पर जहाज पर हमले से फिर समुद्री तनाव बढ़ गया है।  ईरान ने नए शिपिंग रूट को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि तय रास्ते से ही आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी। ओमान के पास ड्रोन हमले के बाद उन रेस्क्यू अभियान रोक है । हजारों नाविक और सैकड़ो जहाज फंसे हुए हैं और उनकी सुरक्षा पर संकट गहरा गया है‌  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हार्मुज संकट को लेकर अफरातफरी माहौल है।
यानी हार्म्मुज स्ट्रेट एक बार फिर वैश्विक तनाव का केंद्र बन गया है।  जहां समुद्री सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
दरअसल ओमान की खाड़ी के पास एक कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध प्रोजेक्टाइल हमले के बाद हालात बदल गए ‌ इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अभियानों के तहत आवाजाही को तुरंत रोकना पड़ा।
इस इलाके में हजारों नाविक और सैकड़ो जहाज फंसे हुए हैं‌  जिनकी सुरक्षा अब एक गंभीर चुनौती बन गई है।
आपको बता दें कि ईरान के इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गाॅड कॉप्स यानी IRGC
ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि हार्मुज स्टेट से गुजरने वाले सभी जहाजों को केवल उन्हीं मार्गों का पालन करना होगा ,जिन्हें ईरानी अधिकारियों द्वारा मंजूरी दी जाएगी।
ईरान ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी नए या वैकल्पिक शिपिंग रूट का इस्तेमाल उसकी संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ माना जाएगा और ऐसे में कार्रवाई की जाएगी।
इस विवाद के कारण एक नया रूट भी है जो ओमान ने हाल ही में कमर्शियल जहाज की सुरक्षा के लिए सुलझाया था।
इस हमले के बाद कई माल वाहक जहाजों ने हार्मुज स्टेट को पार करने से इनकार कर दिया और वापस लौटने लगे।  संयुक्त राष्ट्र की समुद्र एजेंसी आइएमओ ने भी निकासी अभियान को स्थाई रूप से रोक दिया।  जब तक इस क्षेत्र में फंसे जहाज और नविको की सुरक्षा की पूरी गारंटी सुरक्षित नहीं हो जाती। तब तक किसी भी ऑपरेशन को पूरा नहीं किया जाएगा क्योंकि सुरक्षा की पुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Share