गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत की जांच शुरू:
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 6:01 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026 मध्य प्रदेश
भोपाल.
बाग सेवानिया थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में कुछ माह पहले हुई तीन साल के मासूम की मौत हो लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बीना निवासी 3 वर्षीय सार्थक यादव की मौत 17 दिसंबर, 2025 में में हुई थी। परिजनों के आरोप थे कि डॉक्टरों ने मासूम को गलत इंजेक्शन लगाया था। वहीं नीलबड़ इलाके के विशाल नगर में ट्यूशन पढ़ने गए 5 वर्षीय मासूम युवराज सिंह की मौत के मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। मासूम के पिता विक्रम सिंह और दादा आरके सिंह ने बताया कि बच्चा 4 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे शिक्षिका साक्षी खरे के घर ट्यूशन पढ़ने गया था। उसी दौरान वह छत से गिर गया। उसका उपचार चल रहा था। परंतु दो सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई। आरोप हैं कि शिक्षिका के कमरे से लगा हुआ छत का दरवाजा हमेशा खुला रहता था। हिदायत देने के बाद भी उन्होंने लापरवाही की।