*जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटकों में खुशी की लहर*

khabar pradhan

संवाददाता

24 January 2026

अपडेटेड: 2:55 PM 0thGMT+0530

*जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटकों में खुशी की लहर*

दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मौसम का मिज़ाज

जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का असर दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच हुई बर्फबारी ने जहां तापमान गिरा दिया है, वहीं पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है।

राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही तेज और लगातार बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ और सड़कें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस बर्फबारी से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है, क्योंकि सर्दियों में बर्फबारी के बाद आमतौर पर प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां तेज हो जाती हैं।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में सुबह से ही तेज बर्फबारी हो रही है। देश के कोने-कोने से पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। होटल, रेस्ट हाउस और पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है।


वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में करीब 6 साल बाद भारी बर्फबारी देखने को मिली है। लंबे समय बाद हुई बर्फबारी से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे न केवल मौसम में नमी बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में ठंड और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है l

टिप्पणियां (0)