1 अगस्त 2026 :
देश दुनिया/ जापान:
जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो मैं 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है । इसके बाद कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घबराकर घरों और इमारत से बाहर निकल आए। शुरुआती जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी बड़े जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों ने आफ्टर शाॅक आने की संभावना से इनकार नहीं किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है । प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और महत्वपूर्ण ढांचों की जांच भी जारी है।
5.7 तीव्रता का फिर आया भूकंप:
जापान के उत्तरी आयरलैंड में यह भूकंप के झटके महसूसी हैं। जिससे इलाके में दहशत है । भूकंप की यह झटके कई शहरों और क़स्बों में महसूस किए गए हैं। जिसके बाद लोग घरों और इमारत के बाहर निकल आए । जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर मध्य गहराई पर था। इसके 7 दिन पहले भी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । उस समय तीव्रता 7.1 मापी गई थी, इसकी वजह से फिर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगों में डर और खौफ का माहौल है।
जापान में बार-बार भूकंप आने का मुख्य कारण:
आपको बता दें कि जापान में बार-बार भूकंप आने के पीछे कारण है कि यहां पर हमेशा एक दबाव और अचानक से जो कंपन है वह सतह के ऊपर महसूस किए जाते हैं । प्लेटों के धंसने की प्रक्रिया भी यहां पर आम तौर पर देखी जाती है । सब डक्शन जोन में भूकंप के झटके महसूस होते हैं और जापान में हर साल हजारों छोटे बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं।
पेसिफिक रिंग ऑफ़ फायर क्षेत्र में जापान स्थित है जिसकी वजह से यहां भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
जापान के नीचे चार टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं और पेसिफिक के अलावा फिलीपाइन ,ईरोशियन, नॉर्थ अमेरिका जोन पर प्लेटों के टकराने और खिसकने से जो दबाव बनता है, उसकी वजह से यहां पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
अब एक बार फिर 5.7 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी वजह से लोग घरों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहत की बात यह है कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रशासन ने स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है। रेलवे और अन्य सेवाओं की जांच जारी है । आफ्टर शॉक आने की संभावना भी जताई जा रही है।


Leave a Reply