3 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश दतिया:
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। और 30 जुलाई को वोटिंग होगी। दतिया से विधायक कांग्रेस के राजेंद्र भारती के 27 साल पुराने बैंक एफडी घोटाले में एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 -3 के मुताबिक यदि कोई भी संसद या विधायक किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो वह उसे पद के लिए अयोग्य हो जाता है।
आपको बता दें कि दतिया के विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा को हराया था।
राजेंद्र भारती के अयोग्य होने पर दतिया विधानसभा सीट खाली हो गई और उपचुनाव की घोषणा हुई। जिसमें 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किया जाएगा।
पिछले कई दिनों से राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द करने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी। भाजपा से उम्मीदवार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पार्टी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी। पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह की मुलाकात से संकेत साफ नजर आ रहे थे। राजेंद्र भारती के सदस्यता रद्द होने के साथ ही नरोत्तम मिश्रा भी इस क्षेत्र में सक्रिय हो चुके थे।
राजेंद्र भारती अपने बेटे को उतार सकते हैं मैदान में:
राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने के बाद से कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों राजेंद्र भारती ने अपने बेटे की मुलाकात राहुल गांधी से करवाई थी । ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस राजेंद्र भारती के पुत्र को भी मैदान में उतार सकती है।
नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माना जाता है दतिया विधानसभा क्षेत्र:
दतिया की विधानसभा सीट पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माना जाता है । यहां से नरोत्तम मिश्रा लगातार तीन बार चुनाव जीते थे। किंतु वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटो से हरा दिया।
दतिया की सीट खाली होने से उपचुनाव का ऐलान:
इस पूरे प्रकरण में राजेंद्र भारती जो कांग्रेस के विधायक थे, उनका सहकारी ग्रामीण विकास बैंक से 1998 से जुड़ा हुआ फिक्स डिपाजिट फर्जीवाड़ा समय आया था। इसमें आरोप लगाया गया कि बैंक के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करके एफडी की अवधि 3 साल से बढ़कर 15 साल की गई। और 1999 से 2011 के बीच ब्याज की राशि भी निकाली गई । उस समय राजेंद्र भारती बैंक के अध्यक्ष थे। मामला खुलने के बाद दिल्ली एमपी एमएलए कोर्ट ने 1 अप्रैल 2026 को राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई और 2 अप्रैल को विधानसभा ने राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द कर दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाया आरोप:
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपचुनाव की घोषणा के साथ कहा है कि संविधान और लोकतंत्र भाजपा के लिए सिर्फ शब्द ही रह गए हैं। उन्होंने कहा कि वे डटकर मैदान में आएंगे । भाजपा और आयोग को दतिया की जनता सबक सिखाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को चुना था, किंतु भाजपा और आयोग के षड्यंत्र से सदस्यता रद्द की गई और अब जनता फिर से कांग्रेस पर भरोसा जताएगी और भाजपा को सबक सिखाएगी।


Leave a Reply