1 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/ दतिया/
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं…… मतगणना से पहले दतिया के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है….. यहां 291 ईवीएम को तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है….स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए 50 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी 24 घंटे तैनात हैं….. ईवीएम की सुरक्षा के लिए अंदर 20 सशस्त्र जवान, परिसर में 20 पुलिसकर्मी और बाहरी सुरक्षा के लिए 15 से ज्यादा जवान लगाए गए हैं…अधिकारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि हर समय निगरानी बनी रहे…. साथ ही सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है….प्रशासन के मुताबिक मतगणना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी……. हर candidate के 22 एजेंटों को मतगणना प्रक्रिया देखने की अनुमति दी जाएगी…
दतिया सीट पर काउंटिंग की तैयारी पूरी:EVM की निगरानी में तैनात हुए जवान:

TAGS:

Leave a Reply