पेंशन की रकम हड़पने के लिए एक बेटे ने मां की गर्दन काटी:

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 4:54 PM 0thGMT+0530


शहडोल के वारदात जिले के धनपुरी क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें बुढ़ापे में सहारा बनने वाले एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को पेंशन के पैसे के लिए मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। उसका नाम मोहन है जो 45 वर्ष का है।
उसके पिता राम सुफल लोधी ने हाल ही में सेवानिवृत होने के बाद अपनी जमा पूंजी का एक बड़ा हिस्सा अपनी पत्नी मुन्नी बाई के नाम कर दिया। मुन्नी बाई की उम्र 65 वर्ष है। आरोपी मोहन पैसों को लेकर अक्सर मां से झगड़ा करता था। रविवार की रात भी उसने मां से झगड़ा किया और सोमवार दोपहर काम से घर से बाहर गया। तब मोहन ने साजिश को अंजाम देने का मन बनाया। उस वक्त मां घर के बगीचे में काम कर रही थी। आरोपी ने पीछे से हमला किया और तलवार से एक के बाद एक तीन बार वार कर पीछे से गर्दन काट दी। इसी बीच में भागने की फिराक था । लेकिन पुलिस ने थाने के पास से ही उसे हिरासत में ले लिया।

टिप्पणियां (0)