Share

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया l जिसमें एक यात्री बस दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई l टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग लग गई l

इस हादसे में 8 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं l प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस राजस्थान के दौसा जिले से इंदौर आ रही थी l रात करीब 2:30 बजे यह हादसा हुआ l हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका l आग अत्यंत तेजी से फैलने के कारण बहुत से लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए l सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची l

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया l गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार अभी जारी है l हादसे में मृतकों की पहचान करना भी बहुत चुनौती पूर्ण रहा क्योंकि कई शव बुरी तरह झुलस चुके थे l अतः पुलिस ने डीएनए जांच के जरिए पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है l बस में 40 यात्री सवार थे l अधिकतर यात्री इंदौर, खरगोन और झाबुआ के थे l हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं l मृतकों में दो इंदौर, दो बड़वाह और एक झाबुआ के रहने वाले शामिल हैं l दौसा कलेक्टर ने हादसे की जांच के लिए 7 सदस्य समिति गठित की है l प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस ट्राले से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई l

मुख्यमंत्री मोहन डॉक्टर मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा अशोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है ,और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं l प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है l


Share