बेंगलुरु 3 जुलाई 2026
बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में प्रसिद्ध आईटी कंपनी कैपजेमिनी के परिसर में स्थित सोसाइटी जनरल बेबी डे केयर सेंटर में दो से तीन साल के मासूम बच्चों को रूह कंपा देने वाली यातनाएं दी जा रही थी l इस मामले में पुलिस ने केंद्र की 5 आयाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l यह पीड़ित बच्चे उन्हीं आईटी प्रोफेशनल्स के हैं जो इस कंपनी में कार्यरत है l आरोप है कि रोते हुए मासूम बच्चों को चुप करने के लिए यह आयायें उन्हें वाशिंग मशीन के अंदर खड़ा कर देती थी l डराने के लिए जबरन वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर बिठा दिया जाता था और कई कई घंटे बाथरूम में बंद रखकर चुप रहने की धमकी दी जाती थी l
इस क्रूरता का भंडाफोड़ तब हुआ जब घटना से जुड़े दिल दहला देने वाले वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुए l यह वीडियो इसी डे केयर की एक पूर्व कर्मचारी ने रिकॉर्ड किए थे जिसकी सहेली को पिछले माह नौकरी से निकाल दिया गया था l राज्य सरकार के कर्मचारी तिलकेश कुमार की शिकायत और चाइल्ड हेल्पलाइन तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आई l पुलिस ने मंजुला, विजयलक्ष्मी ,भवानी, सिंधु और बिंदु नमक पांच आयाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है l इसमें 3 से 10 साल तक की जेल का प्रावधान होता है l
पुलिस को शिकायत के साथ चार वीडियो और तस्वीरें सौपी गई है जिनमें बच्चे खौफ के मारे लगातार रोते दिख रहे हैं l पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है l बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने इसे बेहद संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा l एक महिला डिप्टी कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में जांच टीम तकनीकी साक्ष्य की पड़ताल कर रही है l
इस घटना ने कामकाजी माता-पिता की चिताओं को बढ़ा दिया है आईटी कंपनी कैपजेमिनी ने एक बयान जारी करके कहा है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं l ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके वही बेंगलुरु पुलिस ऑफिसर के अन्य सभी day care सेंटरों की वैधता और सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल करेगी l


Leave a Reply