भाजपा विधायक पर आरोपी ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 12:39 PM 0ndGMT+0530
धरमपुरी क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर के साथ मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। सिरसोदिया गांव के पीड़ित आदिवासी परिवार ने पलटवार कर विधायक पर उनके पैतृक जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवारजनों का कहना है कि 2 वर्ष पहले विधायक ने उस पर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया । जहां वे वर्षों से मवेशी बांधते थे और कोठा बना कर रहते थे। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से सेंधवा जाते समय पीड़ित परिवार से मिले। परिवारने अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई । पटवारी ने निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा जताया और कलेक्टर को वीडियो संदेश जारी कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके पहले 19 जनवरी को विधायक पर हमले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था । अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिसमें आदिवासी परिवार ने पलटवार कर भाजपा विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।