Share


3 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। राजनीतिक हालात और केंद्र में संभावित बदलावों के बीच यह साफ संकेत मिला है कि अभी राज्य मंत्रिमंडल में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। इसी बीच भाजपा विधायक रीति पाठक ने मंत्री बनाए जाने की अफवाहों को सोशल मीडिया पर खारिज कर दिया है।‌ उन्होंने कहा कि उनके नाम पर फैल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। वन विकास निगम में भी चर्चा तेज है कि retired  IFS  यूके सुबुद्धि को फिर से वित्तीय सलाहकार बनाया जा सकता है।  हालांकि पहले कार्यकाल के प्रदर्शन को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। वहीं IAS भव्या मित्तल को अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में दो साल के मास्टर्स प्रोग्राम के लिए चयन मिला है। .
इसके अलावा IAS संजय जाजू तेलंगाना के मुख्य सचिव बनने के बाद भोपाल आकर अपनी मां से मिले…


Share