महिला से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर के घर पर हमला, भीड़ ने लगाई आग
संवाददाता
23 March 2026
अपडेटेड: 6:49 PM 0rdGMT+0530
23 मार्च 2026
महू (इंदौर)।
महिला से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर के घर पर हमला, भीड़ ने लगाई आग
महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे एक डॉक्टर के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और क्लिनिक पर हमला कर दिया, जहां जमकर तोड़फोड़ की गई और आगजनी भी हुई।
आरोपी डॉक्टर सईद खान ने पीड़ित महिला को अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया l पीड़िता के अनुसार चार माह पूर्व वह आरोपी के गुजरखेड़ा स्थित क्लीनिक पर इलाज करने गई थी, जहां उसे डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और उसके आपत्तिजनक फोटो लिएl इन्हीं के आधार पर वह महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था l गत रविवार को उसने अपने घर बुलाकर दोबारा महिला से ज्यादती की और जान से मारने की धमकी दीl
जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने क्लिनिक को निशाना बना लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है और जांच जारी है। वहीं, हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।