29 June 2026:
Delhi -NCR:
दिल्ली एनसीआर के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश के नोएडा में आग लगने की घटना हुई है। नोएडा की एक हाई राइस सोसाइटी में आज सुबह एसी ब्लास्ट होने से भी भीषण आग लग गई।
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। गर्मी भीषण पड़ रही है और अभी गर्मी से कोई राहत मिलती दिख नहीं रही । ऐसे में एसी की ,बिजली की खपत बढ़ जाती है। यहां भी एसी में ब्लास्ट की वजह से आग लगने की घटना हुई है।
नोएडा के सेक्टर 119 की अरण्य सोसाइटी के 22 मवें फ्लोर पर भीषण आग लग गई इसकी वजह एसी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर चीफ खुद मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और इस भीषण आग से कई फ्लैट जलकर खाक हो गए।
फिलहाल नोएडा पुलिस की टीम, फायर डिपार्टमेंट की टीम और खुद के फायर ऑफिसर मौके पर पहुंचे हैं। और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है क्योंकि फ्लैट में अंदर कोई भी नहीं फंसा था।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किंतु फ्लैट के अंदर सब सामान जलकर खाक हो गया।


Leave a Reply