3 जुलाई 2026 :मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जुलाई माह में आने को है।  उम्मीद जताई जा रही है कि 10 से 15 जुलाई तक 38वीं किस्त का पैसा दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि 14 जून 2026 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले से लाडली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी की थी , जिसमें 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 1835 करोड रुपए सिंगल क्लिक के जरिए डाले गए थे।  अब बहनें 38 वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह योजना में 2023 में शुरू की गई थी । पहले महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाते थे ,किंतु अक्टूबर 2023 में यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई । अब नवंबर 2025 से यह राशि 1500 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है । इस तरह से लाडली बहनों को वर्ष में 18000 रुपए दिए जा रहे हैं । इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी उन्हें ₹900 प्रतिमाह दिए जाते हैं।

सरकार ने अभी 38 वीं किस्त की निश्चित तिथि घोषित नहीं की है।  किंतु संभावना है कि 10 से 15 जुलाई के बीच किस्त जारी की जा सकती है।  सभी लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है।  जल्द ही सरकार किस्त जारी करने की तारीख दे सकती है।

Share