Share

एक शो में बोले, मैं इस वक्त बहुत परेशां हूँ

पेरेंट्स पर अश्लील टिप्पणी देने के मामले में फंसे समय रैना ने एक इवेंट में कहा कि वे इस समय बहुत परेशान हूँ। मैं जाने से पहले आप लोगों से एक-दो बातें करना चाहता हूं। पहली बात तो आप सभी का यहां आने के लिए शुक्रिया। बात जो कहनी है वो यह है कि मैं इस टाइम बहुत परेशान हूं।

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर विवाद जारी है। समय ने 8 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर शो का एक एपिसोड अपलोड किया था, जिसमें यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर भद्दी बातें कही थीं। एपिसोड के सामने आते ही शो और इससे जुड़े लोगों की जमकर आलोचना होने लगी। रणवीर के ऊपर महाराष्ट्र, असम समेत कई जगहों पर FIR भी दर्ज की गई। साथ ही समय रैना के अलावा शो के उन 30 गेस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ। जिन्होंने पहले एपिसोड से अब तक के शो में हिस्सा लिया था।

शो में बोले समय, जो हो रहा है उसे मैं…..
जो भी हो रहा है, उसे मैं संभाल नहीं पा रहा हूं। मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियोज अपने चैनल से रिमूव कर दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना और खुशी देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह को-ऑपरेट करूंगा ताकि उनकी जांच सही तरीके से हो सके। थैंक यू।


Share