Share

24 June 2026

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया ।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।

यह पुरस्कार कला, संगीत, सिनेमा, खेल और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है ।
अलका याग्निक जो हिंदी फिल्म संगीत की लोकप्रिय गायिका है, इनके साथ ही मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया ।  लोकप्रिय अभिनेता आर माधवन को भी पद्मश्री दिया गया।
खेल की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री प्रदान किया गया ‌।
भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण और साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश के भगवान दास रायकावर को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री प्रदान किया गया।
उनके परिवार ने यह सम्मान ग्रहण किया ।
इसी क्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री मोहन नगर को भी पद्मश्री प्रदान किया गया।


Share