1 अगस्त 2026:
जम्मू कश्मीर:

जम्मू कश्मीर में फिर पहलगाम जैसा आतंकी हमला हुआ है । जम्मू कश्मीर के कुलगांव में मजदूरों को नाम पूछ कर गोली मारी गई है। जम्मू कश्मीर के कुलगांव में आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया है। केलम इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूरों पर फायरिंग कर दी। हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रात्रि और भूपेंद्र कुमार घायल हो गए पतले जाने के दौरान दीपक की मौत हो गई।  जबकि भूपेंद्र कुमार का इलाज जीएमसी अनंतनाग में चल रहा है। मृतक दीपक रात्रि की उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है।  घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्करें तैयबा ने ली है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रैना ने  कुलगांव में हुए इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया है।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा एजेंसी पूरी मजबूती के साथ काम कर रही हैं। एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर को लहुलुहान कर दिया है।  दक्षिण कश्मीर के कुलगांव जिले में केलंग गांव में दो मजदूर साथियों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है।  उन्हें निशाना बनाया है ।इनके समर्थकों और  पाकिस्तानी आतंकवादियों ने इस तरह का अपराध कर महापाप किया है और  आतंकवादियों और उनके समर्थकों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
प्रवासी मजदूरों पर किया गया हमला:
पुलिस का कहना है कि यह हमला उसी तरह किया गया है जैसे पहले प्रवासी मजदूरों पर हमले होते रहे हैं।‌ तकरीबन 4 साल पहले कई जगहों पर प्रवासी मजदूरों पर हमले हुए थे, अल्पसंख्यकों पर हमले  हुए थे।  यह हमला भी इसी पैटर्न पर किया गया है। इसके बाद पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Share