2 अगस्त 2026:
जम्मू कश्मीर/ पहलगाम/
पहलगाम में बादल फटने और लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। कई होटल और इलाके पानी में जलमग्न हो गए, जबकि तेज बहाव के कारण पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पहलगाम में हालात  गंभीर बनी गये है।
पिछले कुछ घंटों में हुई जबरदस्त बारिश की वजह से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में लिद्दर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे  पर्यटन स्थल पर अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।  पानी  बढ़ने से  सड़कों के कई हिस्सों को डुबो दिया है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।  इस इलाके में गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय मौसम विभाग ने बादल फटने और लैंडस्लाइड होने की भी चेतावनी जारी की है।

प्रशासन द्वारा जारी किया गया अलर्ट:
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों, पर्यटकों और यात्रियों खासकर निचले या पहाड़ी इलाकों में रहने वालों से सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा नदी के किनारों और खतरनाक ढलानों के पास अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
प्रशासन  की टीमें लगातार बनाएं हुये हैं नजर:
आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय प्रशासन की टीमें  स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे आपातकालीन संपर्क नंबर अपने पास रखें, क्योंकि मौसम का असर इलाके पर बना हुआ है।

Share