7 सितंबर 2026:
स्वास्थ्य और जीवन शैली:
नियमित रूप से लंबे समय तक बैठे रहना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बैठे रहने की आदत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। इससे बचने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

कैसे करें बचाव:
1.. नियमित एक्सरसाइज करें:
रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें ,योग या व्यायाम करें।
2. हर 30-60 मिनट में ब्रेक लें: ऑफिस में छोटे-छोटे मूवमेंट, जैसे सीढ़ियां चढ़ना, स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद है।
3..पॉश्चर पर ध्यान देंः कुर्सी पर सही तरीके से बैठें। पीठ सीधी रखें और स्क्रीन आंखों के स्तर पर रखें।
4..स्टैंडिंग डेस्क का उपयोग करें: यदि संभव हो तो एडजस्टेबल स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल करें।
5..वीकेंड में एक्टिव रहें: वीकेंड पर वॉक,
6..साइकिलिंग या आउटडोर एक्टिविटी करें।

लगातार बैठने से हो सकते हैं शारीरिक नुकसानः
लगातार 8-10 घंटे बैठे रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है। इससे डायबिटीज, मोटापा और हृदस रोग का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और पीठ, गर्दन व कंधों में दर्द हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत मानसिक थकान, अवसाद और याददाश्त कमजोर होने का कारण भी बन सकती है।

Share