2 September 2026:

मध्य प्रदेश भोपाल/ भोपाल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। कान्हा स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। नए और पुराने शहर से अनेक स्थानों से चल समारोह निकाले जाएंगे, साथ ही 80 स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही है। पुराने शहर में श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में तिलक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर हरिहर महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें शोभायात्रा को आकर्षक एवं धार्मिक स्वरूप देने के साथ-साथ पूरे मार्ग को वृंदावन की तर्ज पर सजाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से

  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। नए और पुराने शहर से अनेक स्थानों से चल समारोह निकाले जाएंगे, साथ ही 80 स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही है। पुराने शहर में श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में तिलक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर हरिहर महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें शोभायात्रा को आकर्षक एवं धार्मिक स्वरूप देने के साथ-साथ पूरे मार्ग को वृंदावन की तर्ज पर सजाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि शोभायात्रा के पूरे मार्ग को वृंदावन की तर्ज पर सजाया जाएगा। मार्ग पर 21 स्थानों पर माखन की मटकी बांधी जाएगी, जहां मटकी फोड़ आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में अतुल कौशल, वात्सल्य जैन सोनू भाभा, अशोक सांकले, संजय सिसोदिया आदि मौजूद थे। युवा सहयोग मंच की ओर से नेहरू नगर चौराहे पर 4 सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़, आतिशबाजी होगी। मंच के अध्यक्ष विश्वास खटीक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक ध्रुवनारायण सिंह, संरक्षक इंजी संजीव सक्सेना मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Share