29 जून 2026: सोमवार
फ्रांस/

फ्रांस से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक विमान हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। स्काई डाइविंग के लिए उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान क्रैश हो गया।  जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पूर्वी फ्रांस के टाॅमब्लेन  शहर में
कल रविवार सुबह एक स्काई डाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  यह हादसा सुबह करीब 11:00 बजे हुआ।
इस विमान में 11 लोग सवार थे।  जिसमें एक पायलट, पांच स्काई डाइविंग स्टूडेंट और 5 इंस्ट्रक्टर शामिल थे।
हादसे में इन सभी 11 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।
मध्य मसल क्षेत्र के प्रीफेक्ट यवस सुगई ने बताया कि विमान क्रैश होते ही इमरजेंसी सर्विस, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए।  फिलहाल पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की जा रही है।
हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है ‌ जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।  कि आखिर  उड़ान के दौरान ऐसा क्या हुआ कि विमान अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह एयरपोर्ट और दुर्घटना स्थल के आसपास जाने से बचें । जिससे राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ जांच में भी किसी तरह की बाधा ना आए।
फ्रांस के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि गृहमंत्री लॉरेन क्यून स्वयं घटनास्थल के लिए पहुंच चुके हैं और मामले की निगरानी भी कर रहे हैं इस भीषण विमान हादसे से फ्रांस में शोक की लहर है।

Share