*सवारी ढोने वाले ऑटो चालक को लूटा, दो आरोपी गिरफ्तार*
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 7:39 PM 0ndGMT+0530
ऑटो रिक्शा चालक हीरालाल नामदेव निवासी व्यास नगर से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे और सुनसान इलाके में चालक से मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।