Share

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से काफी सारे वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर सांपों के भी बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं।

सांप बहुत खतरनाक होते हैं। सांपों की बहुत सी प्रजातियां होती हैं। जिनमें कई प्रजाति के सांप बहुत जहरीले होते हैं। सांप जब किसी के सामने आता है तो अच्छे से अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सांप और एक महिला का ऐसा वीहियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

नदी किनारे पूजा कर रही थी महिला:
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है महिला नदी किनारे बैठकर पूजा करती नजर आ रही है। महिला पूजा कर रही थी तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर एक बार तो आप भी घबरा जाएंगे। दरअसल, जब महिला पूजा कर रही थी तो पीछे से एक सांप आ गया।

पीछे से आया सांप और फिर..
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के पीछे एक सांप आ जाता है। हैरानी की बात यह है कि महिला उस सांप से बिल्कुल भी नहीं घबराती है बल्कि वह खड़ी होती है और सांप के हाथ लगाकर पहले उसे प्रणाम करती है। इसके बाद वह उस सांप को अपने हाथ में पकड़ती है और इसके बाद महिला सांप को उठाकर अपने गले में डाल लेती है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, जय महाकाल हर हर महादेव। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत से लोग कमेंट में हर हर महादेव लिख रहे हैं।


Share