Share


26 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

1 जुलाई 2026 से अब पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा ‌ दरअसल केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव के तहत फीस बढ़ाने का फैसला किया है । यह नई फीस शेड्यूल IV में शामिल की गई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन किया है और पासपोर्ट शुल्क ढांचे में बदलाव किया है।
पासपोर्ट शुल्क में की बढ़ोतरी:
यदि आपको सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट बनवाना है तो अब पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।
सरकार के नियमों के अनुसार नए पासपोर्ट या दोबारा जारी होने वाले 36 पेज के पासपोर्ट की स्टैंडर्ड फीस ₹1500 से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए कर दी गई है।
यानी अब पासपोर्ट बनवाने के लिए ₹1000 ज्यादा खर्च करने होंगे।
तत्काल में पासपोर्ट बनवाने वालों को अब ₹3500 की जगह ₹5000 देने होंगे।  इस कैटेगरी की फीस ₹1500 बढ़ाई गई है।
पासपोर्ट की वैधता में कोई बदलाव नहीं:
विदेश मंत्रालय ने 20 जून को एक अधिसूचना जारी की ,जिसमें बताया गया कि पासपोर्ट की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वयस्कों का पासपोर्ट 10 साल के लिए वैध रहेगा।  नाबालिगों के लिए 5 साल या 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक मान्य रहेगा।
यानी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।पासपोर्ट की फीस में पिछली बार बढ़ोतरी वर्ष 2012 में की गई थी। और  अब 2026 में की गई है।।


Share