महू में सुरंग ढहने से हुआ बड़ा हादसा, ये आई वजह सामने

khabar pradhan

संवाददाता

25 June 2025

अपडेटेड: 11:35 AM 0thGMT+0530

महू में सुरंग ढहने से हुआ बड़ा हादसा, ये आई वजह सामने

महू। मध्य प्रदेश के महू के पास इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा कोरल में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरने की वजह से हुआ। इस हादसे में मालवा में फंसकर दो मजदूरों की जान चली गई। हादसा सुबह 4:00 के बीच का बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।

प्राथमिक जानकारी जो निकलकर सामने आई है, हादसे की वजह तेज बारिश के कारण नमी ज्यादा होना बताया जा रहा है। हादसे में मरने वाले झारखंड के विकास राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सिंगरौली के लालजी कॉल ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, इंदौर से 35 किलोमीटर दूर चौराहे इलाके में टनल नंबर 3 में यह हादसा हुआ है।

इस टनल का निर्माण कार्य हैदराबाद की एक निजी कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कर रही थी। टनल का 18 मीटर ऊंचा और 16 मीटर चौड़ा हिस्सा नीचे गिर गया।

घटनास्थल पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मालवा को हटाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक इन सुरंग का निर्माण चोरल नदी के पास किया जा रहा है। जिससे हाईवे निर्माण के बाद खंडवा से इंदौर जाने में लगभग ढाई घंटे समय की बचत होगी। इससे पहले अभी इंदौर से खंडवा जाने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। पहली सुरंग 500 और दूसरी सुरंग 300 मीटर लंबी बताई जा रही है।

टिप्पणियां (0)