27 जुलाई 2026: सोमवार :
मध्य प्रदेश /इंदौर/ भोपाल
‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प:
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत कल रविवार सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से ‘रन फॉर ए हेल्दी लाइफ – से नो टू ड्रग्स’… जागरूकता अभियान मैराथन का आयोजन किया गया।
क्रिकेटर रजत पाटीदार संग दोड़ा इंदोर युवाओं ने नशामुक्ति का लिया संकल्प:
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में मैराथन में भारतीय क्रिकेट रजत पाटीदार भी सम्मिलित हुए और सभी को नशे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
मैराथन में 5 किमी व 10 किमी की दो श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई। इसमें 8100 से अधिक नागरिकों
ने सहभागिता करते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन में शहर के युवा, बच्चे, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी, खिलाड़ी समेत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। मैराथन नेहरू स्टेडियम से प्रारंभहोकर निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने नशे से दूरी है जरूरी, स्वस्थ जीवन, नशामुक्त जीवन तथा नारी का संकल्प-नशामुक्त हो हर परिवार जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। मैराथन के समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
क्रिकेटर रजत पाटीदार ने बताया सकारात्मक सोच को अपनाएं :
पुलिस कमिश्नर ने कहा, नशा स्वास्थ्य के साथ साथ परिवार की खुशियों, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र के भविष्य को बर्बाद करता है। क्रिकेटर रजत पाटीदार ने भी आह्वान किया कि जीवन में खेल, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से सदैव दूर रहें।
भोपाल में दिखा रफ्तार सेहत और जागरूकता का अनोखा संगम:
कल रविवार सुबह भोपाल में भी ‘रन फॉर टाइगर’ का आयोजन हुआ । भोपाल शहर में भी तीन अलग-अलग स्थान पर एक साथ मैराथन का आयोजन हुआ । जहां सेहत, पर्यावरण और नशा मुक्ति के लिए लोग एक साथ सड़कों पर उतरे।
वन भवन से रेस की शुरुआत की गई। 600 लोग प्रकृति और वाइल्डलाइफ के प्रति जागरूकता के लिए एक साथ दौड़े ।यह रेस 5 किलोमीटर की रही इसमें स्कूली बच्चे युवा सभी शामिल थे इसके साथ ही परिवार के लोग सीनियर सिटीजन ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षण शुभ रंजन सेन और मुख्य वन्य जीव अभी रक्षक डॉक्टर समित राजोरा ने इस रेस को हरी झंडी दिखाई यह रेस वन भवन से होते हुए वापस वन भवन पर ही संपन्न हुई वन विहार में नेचर कैंप में वाइल्ड लाइफ में जुड़ी जानकारी भी दी गई।
इस रेस को चार कैटेगरी में बांटा गया विजेता को मिला पुरस्कार:
इस प्रतियोगिता को चार कैटेगरी में बांटा गया । जिसमें जूनियर वेटरेनस सीनियर वेटरेनस और सीनियर सिटीजन श्रेणियां में बांटा गया । इस रेस में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन मुख्य रूप से भागीदार रही।
‘नशे से दूरी है जरूरी -2.0’ के साथ दौड़ा पूरा भोपाल शहर:
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित रन फॉर लाइफ का यह आयोजन नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत मैराथन का आयोजन हुआ।
‘नशे से दूरी है जरूरी’ के नारों के साथ कम से कदम मिलाकर 5 किलोमीटर सभी भोपाल शहर में एक साथ दौड़े।
टी टी नगर स्टेडियम का नजारा आम दिनों से बिल्कुल अलग था। स्पोर्ट्स ट्रैक पर न सिर्फ खिलाड़ी थे, बल्कि युवा ,स्कूली बच्चे ,बुजुर्ग और पुलिस अधिकारी भी दौड़ते नजर आए।
यह रेस 3 कैटेगरी में हुई। इस दौड़ में एनजीओ, नगर रक्षा समिति के सदस्यों सहित सभी एक साथ दौड़े। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने नशा न करने और इसके खिलाफ अभियान छेड़ने की जागरूकता की शपथ दिलाई।
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ,जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के तत्वावधान में हुआ मैराथन:
यह प्रकृति आधारित पर्यटन, साहसिक पर्यटन और फिट इंडिया के तहत यह मैराथन का आयोजन किया गया है।
पचमढ़ी मानसून मैराथन के तहत हरी भरी वीडियो के बीच भोपाल सहित स्वीडन ,पेरू और अमेरिका सहित देश भर के 1800 एथलीट ने एक साथ दौड़ लगाई । कल रविवार को इसका आयोजन किया गया । जिसमें मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के तत्वावधान में ये मैराथन यह संपन्न हुई । जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल एथलीट शामिल रहे। इस आयोजन में 4 वर्ष के बच्चों से लेकर 84 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल हुए । यह मैराथन श्रेणियां में 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर ,10 किलोमीटर और 4 किलोमीटर की रेस में विभाजित किया गया । सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजकों और एडवेंचर्स एंड यू के निदेशक मितेश रामिया ने बताया कि यह देश की सबसे बड़ी मैराथन में शामिल मैराथन है ।
विजेताओं को मिला पुरस्कार:
यहां महिला और पुरूष विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी बांटे गए । 12 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रोत्साहन के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वन विभाग से मनोज अग्रवाल, बी एस अन्निगेरी,मोहन मीणा सहित वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
इस रेस में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार प्रथम आए और भगवान सिंह द्वितीय आए। 5 किलोमीटर में एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला पहले स्थान पर रही।


Leave a Reply