Share


3 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
दिल्ली/
दिल्ली के होटल में लगी आग -20 लोगों की जलकर हुई मौत: 37 लोगों को बचाया गया:
दिल्ली के मालवीय नगर में एक भीषण  दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट   में भीषण आग लगी। अभी तक 21 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। 37 लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट में तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  इस हादसे में करीब 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी और जब वहां का कांच छोड़ा गया , तो आग बेसमेंट में फैल गई।
कई विदेशी नागरिक भी होटल में थे मौजूद:
आग लगने के समय इस होटल की बिल्डिंग में कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे।  मरने वालों में अधिकतर अफ्रीकी मूल के नागरिक शामिल है। इस बिल्डिंग में कोई वेंटिलेशन की सुविधा न होने के कारण सभी जगह धुआं भर गया । जिससे कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
सुरक्षा मानकों का नहीं हो रहा था पालन:
जिस इमारत में आग लगी है ,वह 6 मंजिला इमारत थी और एक रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से चलाई जा रही थी। जिसमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।  सबसे गंभीर सवाल फायर सेफ्टी को लेकर सामने आया है।

सुबह करीब 8:50 पर आग लगी और दिल्ली फायर सर्विस को 9:45 पर आग लगने की सूचना दी गई।  कई दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू टीम में भेजी गई । बचाव अभियान के दौरान 21 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया । कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई।  कई लोग धुएं में फंस गए और जान बचाने के लिए खिड़कियों से और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी।
आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दिल्ली प्रशासन की टीमें  मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को अलर्ट कर दिया गया।  राहत एजेंसी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए।
आग इतनी भयानक थी, कि बचाव अभियान में दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  कई लोगों को बेसमेंट और ऊपरी हिस्सों से बाहर निकाला गया।
इस दर्दनाक हादसे को लेकर दिल्ली की व्यवसायिक  इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।  कई रेस्टोरेंट ,होटल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई है । पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मृतकों की पहचान की जा रही है। इस बड़े हादसे को लेकर पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया गहरा  शोक प्रकट:
इस दर्दनाक हाथ से में मृतकों और उनके परिजनों को राहत देते हुए पीएम कार्यालय से प्रत्येक बच्चों के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपए  की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है । घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे। दिल्ली में हुए इस बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र, मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आग की यह घटना अत्यंत दुखद है।  सभी प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।  घायलों के स्वस्थ शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


Share